ग्राम एरला में 19 लीटर शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

0
115

कोण्डागांव । आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने जिले के आबकारी वृत्त कोण्डागांव के अंतर्गत ग्राम एरला थाना माकड़ी में अवैध शराब संग्रहण के खिलाफ कार्रवाई करते हुए बड़ी मात्रा में शराब जब्त की है। यह कार्रवाई जिला कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना के निर्देशन एवं उपायुक्त आबकारी संभागीय उड़नदस्ता बस्तर संभाग आशीष कोसम के मार्गदर्शन में की गई।

जिला आबकारी अधिकारी डिगेश कुमार देवांगन ने बताया कि 3 जुलाई को मुखबीर से प्राप्त अवैध शराब की सूचना पर आरोपी आशीष पाण्डे, पिता-पंचूराम पाण्डे, जाति कलार साकिन- एरला, थाना- माकड़ी को अवैध शराब धारण करने पर उन्हें गिरफ्तार किया गया। आरोपी के कब्जे से कुल 19.320 बल्क लीटर, अन्य प्रांत (उड़ीसा) विदेशी मदिरा स्प्रिट एवं माल्ट, बाजार मूल्य 14040 रूपये जप्त कर छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34 (2), 36 के तहत् प्रकरण कायम कर मामला विवेचना में लिया गया।

✦
✧
✦
🪔 FESTIVE GREETINGS 🪔
Alok Pandey Festival Greetings
✨ दीपावली एवं सभी पर्वों की हार्दिक शुभकामनाएँ ✨
✺

इस कार्यवाही के दौरान जिला आबकारी अधिकारी, डिगेश कुमार देवांगन, आबकारी उपनिरीक्षक मोरजध्वज साहू, सुरेश कुमार एवं आबकारी मुख्य आरक्षक नंदकिशोर बघेल, अशोक कुमार मण्डावी, कैलाश प्रसाद पाण्डे एवं वाहन चालक मंजीत एवं रविन्द्र पांडे उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here