उचित मूल्य दुकान संचालन के आवेदन

0
97

बेमेतरा। बेमेतरा नगर पालिका परिषद अंतर्गत वार्ड क्रमांक 16 परशुराम वार्ड में संचालित शासकीय उचित मूल्य दुकान आई.डी. क्रमांक 501007012 का संचालन कर रही संस्था सीता गीता महिला स्व सहायता समूह बेमेतरा द्वारा दिनांक 01 जुलाई 2025 को संचालन में असमर्थता व्यक्त करते हुए त्याग पत्र प्रस्तुत किया गया है, जिसके फलस्वरूप उक्त दुकान रिक्त हो गई है। उक्त रिक्त दुकान के संचालन हेतु छत्तीसगढ़ सार्वजनिक वितरण प्रणाली (नियंत्रण) आदेश 2016 के तहत पात्र संस्थाओं से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इच्छुक स्थानीय नगरीय निकाय, महिला स्व सहायता समूह, प्राथमिक कृषि साख समिति, अन्य सहकारी समिति, राज्य शासन द्वारा विनिर्दिष्ट उपक्रम अथवा वन सुरक्षा समितियां, जो न्यूनतम तीन माह पूर्व पंजीकृत हों, वे दिनांक 11 जुलाई 2025 तक आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं। आवेदन के साथ समिति का पंजीयन प्रमाण पत्र, सदस्यों का विवरण, बैंक पासबुक की छायाप्रति, अध्यक्ष/सचिव एवं सदस्यों का आधार एवं पैन कार्ड की छायाप्रति संलग्न करना आवश्यक है। आवेदन प्रारूप एवं विस्तृत जानकारी जिला कार्यालय बेमेतरा के कक्ष क्रमांक 54 में कार्यालयीन समय में प्राप्त की जा सकती है।

Hamsafar Cab Services
24×7 CAB SERVICE

Hamsafar Cab Services

Airport Pickup • Railway Station Drop • Local & Outstation Trips

✦
✧
✦
🪔 FESTIVE GREETINGS 🪔
Alok Pandey Festival Greetings
✨ दीपावली एवं सभी पर्वों की हार्दिक शुभकामनाएँ ✨
✺
📱 Book Now

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here