लेखा प्रशिक्षण के लिए आवेदन 30 सितंबर तक

0
97

गरियाबंद । संचालनालय कोष, लेखा एवं पेंशन के आदेशानुसार शासकीय लेखा प्रशिक्षण शाला रायपुर में सत्र नवंबर 2025 से फरवरी 2026 के लिए 1 सितंबर 2025 से 30 सितंबर 2025 की अवधि में आवेदन पत्र स्वीकार किये जायेंगे। इस तिथि के पूर्व एवं पश्चात प्राप्त आवेदन-पत्रों पर विचार नही किया जाएगा। प्राचार्य शासकीय लेखा प्रशिक्षण शाला से मिली जानकारी के अनुसार लेखा प्रशिक्षण सत्र नवंबर 2025 से फरवरी 2026 के लिए 3 वर्ष की नियमित सेवा पूरी कर चुके लिपिक वर्गीय कर्मचारी अपने कार्यालय प्रमुख के माध्यम से निर्धारित प्रपत्र में आवेदन पत्र भेज सकते है। यह आवेदन शासकीय लेखा प्रशिक्षण शाला, नगर घड़ी चौक रायपुर को 30 सितंबर 2025 तक कार्यालयीन समय में प्राप्त हो जाना चाहिए।लिपिक वर्गीय कर्मचारी से आशय ऐसे कर्मचारी से है जिनकी पदस्थापना लिपिकीय संवर्ग के पद पर हुई है न कि किसी तकनीकी संवर्गीय पद पर। मानक आवेदन पत्र पर ही आवेदन स्वीकार किये जायेंगें। आवेदन जिस सत्र के प्रशिक्षण हेतु किया गया है, उस सत्र के लिये ही मान्य होगा। पूर्व प्रचलित आवेदन पत्र स्वीकार नहीं किये जायेगें। आवेदन पत्र के साथ अन्य आवश्यक सुसंगत दस्तावेज संलग्न होना चाहिए। आवेदन का निर्धारित प्रारूप एवं अन्य जानकारी प्राचार्य शासकीय लेखा प्रशिक्षण शाला रायपुर, से प्राप्त किए जा सकते है। आवेदन पत्र का प्रारूप एवं निर्देश संभाग के समस्त जिला कोषालायों के सूचना पटल पर अवलोकन किये जा सकते हैं।

Hamsafar Cab Services
24×7 CAB SERVICE

Hamsafar Cab Services

Airport Pickup • Railway Station Drop • Local & Outstation Trips

✦
✧
✦
🪔 FESTIVE GREETINGS 🪔
Alok Pandey Festival Greetings
✨ दीपावली एवं सभी पर्वों की हार्दिक शुभकामनाएँ ✨
✺
📱 Book Now

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here