केंद्रीय मखाना बोर्ड में शामिल होगा छत्तीसगढ़ : शिवराज सिंह चौहान

0
312

 धमतरी में किसान सम्मान निधि हस्तांतरण कार्यक्रम आयोजित की गई जिसमें केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान भी शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने मखाना उत्पादक किसानों से मुलाकात के बाद मखाना को लेकर बड़ी घोषणा की है। शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि, केंद्रीय मखाना बोर्ड में छत्तीसगढ़ को शामिल किया जाएगा।

कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा- केंद्रीय मखाना बोर्ड में शामिल होने से छत्तीसगढ़ के मखाना उत्पादक किसान अपना उत्पाद सीधे विक्रय कर सकेंगे। अब तक बिहार को ही मखाना उत्पादक राज्य के रूप में जाना जाता था। लेकिन छत्तीसगढ़ में मखाना का उत्पादन बढ़ रहा है। इसलिए छत्तीसगढ़ को मखाना बोर्ड में शामिल किया जाएगा।

धमतरी के किसानों ने शिवराज सिंह चौहान का स्वागत मखाना से बने माला से किया था। शिवराज सिंह चौहान ने मखाना उत्पादन के संबंध में जानकारी ली। इसके बाद उन्होंने तत्काल मखाना बोर्ड में छत्तीसगढ़ को शामिल करने की घोषणा कर दी। वहीं अब इस घोषणा के बाद से छत्तीसगढ़ के किसान अपना मखाना बोर्ड के माध्यम से सीधे विक्रय कर सकेंगे।

Advertise With Us
ADVERTISE WITH US

Promote Your Business

Advertisement • Brand Promotion • News Coverage • Event Promotion

✦
✧
✦
🪔 FESTIVE GREETINGS 🪔
Alok Pandey Festival Greetings
✨ दीपावली एवं सभी पर्वों की हार्दिक शुभकामनाएँ ✨
✺
📢 Advertise Now

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here