सीईओ ने लिया विकास कार्यों का जायजा, गुणवत्ता और समयसीमा पर दी सख्त हिदायत

0
49

दंतेवाड़ा । कुआकोंडा विकासखंड के विभिन्न क्षेत्रों में आज जिला पंचायत सीईओ ने विकास एवं आजीविका से जुड़ी योजनाओं का विस्तृत निरीक्षण किया। गाँव में स्थापित वायु से जल निर्माण वाटर स्ट्रक्चर की सफाई, फेंसिंग, दिशा-निर्देश और संचालन व्यवस्था की समीक्षा करते हुए उन्होंने सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के निर्देश दिए।

सीईओ ने रेडी-टू-ईट यूनिट और आजीविका सेवा केंद्र का निरीक्षण कर स्व-सहायता समूहों से संवाद किया तथा उनकी गतिविधियों व गुणवत्ता को परखा। ग्रामीणों और किसानों से मिलकर उन्होंने शासकीय योजनाओं के लाभ, समस्याएं और आवश्यकताओं के संबंध में चर्चा की। अंत में नकुलनार स्थित रीपा पहुँचकर प्रशिक्षण प्राप्त कर रही महिलाओं की प्रगति जानी और अधिकारियों को योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के निर्देश दिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here