CG-SET 2026 Notification: सहायक प्राध्यापक बनने का सुनहरा अवसर, जारी हुई राज्य पात्रता परीक्षा की अधिसूचना

0
138

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के उच्च शिक्षा विभाग एवं विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) के निर्देशानुसार छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल (व्यापमं) ने छत्तीसगढ़ राज्य पात्रता परीक्षा (CG-SET) 2026 के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। यह परीक्षा राज्य के शासकीय एवं अशासकीय महाविद्यालयों तथा विश्वविद्यालयों में सहायक प्राध्यापक, ग्रंथपाल, क्रीड़ा अधिकारी एवं संबंधित पदों के लिए पात्रता निर्धारित करने हेतु आयोजित की जाएगी।

कौन कर सकता है आवेदन?

SET परीक्षा में शामिल होने के लिए अभ्यर्थी के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातकोत्तर (Post Graduation) में न्यूनतम 55 प्रतिशत अंक होना आवश्यक है। अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग (नॉन-क्रीमीलेयर), दिव्यांगजन एवं उभयलिंगी अभ्यर्थियों को 50 प्रतिशत अंकों की पात्रता प्रदान की गई है। अंतिम वर्ष के स्नातकोत्तर छात्र भी आवेदन कर सकते हैं।

परीक्षा की संरचना

CG-SET 2026 में दो प्रश्नपत्र होंगे और दोनों में बहुविकल्पीय (MCQ) प्रश्न पूछे जाएंगे।

प्रश्नपत्र

प्रश्न

अंक

समय

पेपर-I

50

100

1 घंटा

पेपर-II

100

200

2 घंटे

कुल

150

300

3 घंटे

विशेष बात: परीक्षा में निगेटिव मार्किंग नहीं होगी।

पेपर-I में क्या पूछा जाएगा?

पेपर-I सभी अभ्यर्थियों के लिए अनिवार्य होगा। इसमें अभ्यर्थियों की—

  • शिक्षण एवं अनुसंधान अभिरुचि

  • तार्किक क्षमता

  • विश्लेषणात्मक सोच

  • सामान्य जागरूकता

  • संप्रेषण कौशल

से जुड़े प्रश्न पूछे जाएंगे।

पेपर-II में विषय आधारित प्रश्न

पेपर-II अभ्यर्थी द्वारा चुने गए विषय पर आधारित होगा। इसमें संबंधित विषय के 100 प्रश्न पूछे जाएंगे। परीक्षा कुल 30 विषयों में आयोजित होगी।

प्रमुख विषय

क्रमांक

विषय

1

हिन्दी

2

अंग्रेजी

3

राजनीति विज्ञान

4

अर्थशास्त्र

5

समाजशास्त्र

6

इतिहास

7

भूगोल

8

भौतिक विज्ञान

9

गणितीय विज्ञान

10

रसायन विज्ञान

11

जीवन विज्ञान

12

कंप्यूटर साइंस एवं एप्लीकेशन

13

वाणिज्य

14

विधि

15

संस्कृत

16

मनोविज्ञान

17

पुस्तकालय एवं सूचना विज्ञान

18

शारीरिक शिक्षा

19

गृह विज्ञान

20

भूविज्ञान

21

मानवशास्त्र

22

संगीत

23

प्रदर्शन कला

24

दृश्य कला

25

योग

26

लोक प्रशासन

27

रक्षा एवं रणनीतिक अध्ययन

28

दर्शनशास्त्र

29

प्रबंधन

30

जनसंचार एवं पत्रकारिता

कैसे होगा चयन?

UGC के निर्धारित मानदंडों के अनुसार—

  • सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों को दोनों पेपर मिलाकर कम से कम 40% अंक

  • आरक्षित वर्ग (SC, ST, OBC-NCL, दिव्यांगजन, ट्रांसजेंडर) को 35% अंक

प्राप्त करना आवश्यक होगा। इसके बाद कुल उपस्थित अभ्यर्थियों में शीर्ष 6 प्रतिशत को पात्र घोषित किया जाएगा।

आवेदन प्रक्रिया

CG-SET 2026 के लिए आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से स्वीकार किए जाएंगे। ऑफलाइन अथवा डाक द्वारा भेजे गए आवेदन मान्य नहीं होंगे। अभ्यर्थी विस्तृत जानकारी, पाठ्यक्रम, शुल्क एवं आवेदन प्रक्रिया के लिए व्यापमं की आधिकारिक वेबसाइट पर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

https://vyapamcg.cgstate.gov.in/

महत्वपूर्ण बिंदु

सहायक प्राध्यापक बनने की पात्रता परीक्षा
✔ कुल 300 अंकों की परीक्षा
✔ 150 बहुविकल्पीय प्रश्न
✔ कोई निगेटिव मार्किंग नहीं
✔ 30 विषयों में परीक्षा
✔ ऑनलाइन आवेदन अनिवार्य
✔ UGC मानकों के अनुसार परिणाम घोषित होगा

⏳ महत्वपूर्ण तिथियों का इंतज़ार खत्म होगा जल्द!(संभवतः अक्टूबर माह )
📌 आवेदन, परीक्षा और एडमिट कार्ड की तारीखें शीघ्र जारी होंगी।

🔔 अपडेट्स के लिए Yuva Choupal News से जुड़े रहें।

 

 

CGSET-2026 Notification

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here