कलेक्टर ने जिला प्रशासन के निशुल्क तेजस कोचिंग में पढ़ रहे युवाओं को दिए सफलता के टिप्स

0
88

प्रतियोगिता परीक्षा के लिए संचालित तेजस कोचिंग का कलेक्टर ने किया आकस्मिक निरीक्षण


सारंगढ़ बिलाईगढ़ । सारंगढ़ में जिला खनिज न्यास मद से जिला प्रशासन द्वारा संचालित निशुल्क तेजस कोचिंग का कलेक्टर डॉ संजय कंन्नौजे ने शनिवार को आकस्मिक निरीक्षण कर वहां प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों से सीधे संवाद का युवाओं से कोचिंग की पढ़ाई के संबंध में जानकारी लिया और कोचिंग में पढ़ाए जा रहे शिक्षक की शिक्षा की गुणवत्ता की जानकारी लिया। इस दौरान डिप्टी कलेक्टर शिक्षा शर्मा उपस्थित थे।

कलेक्टर ने तेजस कोचिंग के विद्यार्थियों से सीधा बातचीत कर बताया कि आप सभी कोचिंग में पूरी ईमानदारी एवं अच्छे से अध्ययन करने के लिए प्रोत्साहित किया और कहा कि यह समय ही होता है जब आप पूरी लगन एवं मेहनत से प्रयास करते हैं तो जीवन में जो भी लक्ष्य तय किए है कि है, उसे आप हासिल कर सकते हैं। आप तीन-चार लोगों का ग्रुप बनाकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करें। कोचिंग संस्था केवल आपको बेसिक चीज पढ़ा सकते हैं किंतु आपको और मेहनत करना होगा तभी आप प्रतियोगी परीक्षाओं में सफल हो सकते हैं। कोचिंग क्लास में नियमित रूप से आए सभी युवाओं को कलेक्टर डॉ कंन्नौजे ने मार्गदर्शन दिया।

विद्यार्थियों द्वारा शिक्षक परीक्षा हेतु पृथक से क्लास की मांग

 विद्यार्थियों द्वारा शिक्षक परीक्षा हेतु पृथक से क्लास की मांग किए जाने पर कलेक्टर ने संबंधित कोचिंग संचालक को निर्देश दिए कि जो बच्चे इसका पृथक से कोचिंग कर है उनका पृथक से क्लास लेवें।

Hamsafar Cab Services
24×7 CAB SERVICE

Hamsafar Cab Services

Airport Pickup • Railway Station Drop • Local & Outstation Trips

✦
✧
✦
🪔 FESTIVE GREETINGS 🪔
Alok Pandey Festival Greetings
✨ दीपावली एवं सभी पर्वों की हार्दिक शुभकामनाएँ ✨
✺
📱 Book Now

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here