विधानसभा के लिए कांग्रेस ने नियुक्त किया उपनेता प्रतिपक्ष

0
48

रायपुर । अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने छत्तीसगढ़ विधानसभा के लिए उपनेता प्रतिपक्ष और सचेतकों (व्हिप) की नियुक्ति कर दी है। बस्तर विधायक लखेश्वर बघेल को उप नेता प्रतिपक्ष बनाया गया है। वहीं विधायक दलेश्वर साहू को विधानसभा में मुख्य सचेतक (व्हिप) नियुक्त किया गया है। वहीं, विधायक दिलीप लहरिया को उप सचेतक नियुक्त किया गया है।

बता दें कि छत्तीसगढ़ विधानसभा में लंबे समय से उपनेता प्रतिपक्ष का पद खाली था। अब आखिरकार पार्टी ने इनकी नियुक्ति कर दी है। लखेश्वर बघेल बस्तर में एक बड़े कांग्रेस नेता माने जाते हैं। बस्तर विधानसभा से वे लगातार तीसरी बार विधायक हैं।

इस नियुक्ति पर नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत ने कहा कि छत्तीसगढ़ विधायक दल में नियुक्तियों का स्वागत करता हूं। विधानसभा में जनता की आवाज को और बुलंदी देने नई टीम तैयार है। उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी और केसी वेणुगोपाल का आभार जताया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here