आरक्षक से मारपीट करने वाले विधायक प्रतिनिधि गिरफ्तार

0
104

कोरबा । आरक्षक से मारपीट और जातिगत गाली-गलौज के मामले में रामपुर विधायक प्रतिनिधि जयकिशन पटेल को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। यह घटना 31 दिसंबर की रात रजगामार पुलिस चौकी परिसर में हुई थी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है।

मिली जानकारी के अनुसार, आरक्षक विकास कोसले करतला थाना से डाक लेकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे थे और रात में अपने घर लौट गए थे। इसी दौरान उनके ममेरे भाई राजेंद्र जांगड़े उनके पास पहुंचे और बताया कि जयकिशन पटेल ने उनके साथ मारपीट की है। इसके बाद आरक्षक अपने भाई को लेकर रजगामार पुलिस चौकी पहुंचे और शिकायत दर्ज कराने लगे।

इसी दौरान विधायक प्रतिनिधि जयकिशन पटेल भी चौकी पहुंच गए, जहां उन्होंने आरक्षक विकास कोसले के साथ जातिगत गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। पुलिस ने प्रारंभ में दोनों पक्षों के खिलाफ मामला दर्ज किया। बाद में आरक्षक द्वारा जाति प्रमाण पत्र प्रस्तुत करने पर मामला आजाक थाना स्थानांतरित किया गया और आरोपी के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट की धाराएं जोड़ी गईं।

पुलिस ने जयकिशन पटेल को तलब कर पूछताछ की, जिसमें उसने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। इसके बाद न्यायालय में पेश कर उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि कानून से ऊपर कोई नहीं है और इस तरह की घटनाओं में सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Advertise With Us
ADVERTISE WITH US

Promote Your Business

Advertisement • Brand Promotion • News Coverage • Event Promotion

✦
✧
✦
🪔 FESTIVE GREETINGS 🪔
Alok Pandey Festival Greetings
✨ दीपावली एवं सभी पर्वों की हार्दिक शुभकामनाएँ ✨
✺
📢 Advertise Now

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here