दुर्ग में पं. धीरेंद्र शास्त्री के काफिले का हादसा, सभी सुरक्षित

0
91

दुर्ग । दुर्ग जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। पं. धीरेंद्र शास्त्री के काफिले के सामने अचानक एक युवक आ गया, जिससे अचानक ब्रेक लगाने की स्थिति बनी और काफिले में चल रही गाड़ियां आपस में टकरा गईं। इस हादसे में कुछ वाहनों को नुकसान पहुंचा है, हालांकि राहत की बात यह रही कि किसी को गंभीर चोट नहीं आई।

जानकारी के मुताबिक घटना उस समय हुई जब पं. धीरेंद्र शास्त्री का काफिला गुजर रहा था। अचानक एक युवक गाड़ी के सामने आ गया, जिससे पं. धीरेंद्र शास्त्री की डिफेंडर गाड़ी और पीछे चल रही दो इनोवा गाड़ियों को नुकसान पहुंचा। अचानक ब्रेक लगने से पीछे की गाड़ियां आपस में टकरा गईं।

हादसे के समय वाहन में मौजूद पं. धीरेंद्र शास्त्री, भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सरोज पाण्डेय समेत काफिले में शामिल सभी लोग पूरी तरह सुरक्षित हैं। किसी भी व्यक्ति के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना नहीं है।

घटना के बाद पं. धीरेंद्र शास्त्री ने मौके पर मौजूद भक्तों से अपील की कि वे इस तरह की जल्दबाजी या जोखिम भरे कदम न उठाएं, जिससे किसी की जान खतरे में पड़ सके। फिलहाल स्थिति सामान्य है और प्रशासन मामले की जांच में जुटा हुआ है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here