दुर्ग पुलिस की सख्ती: बिना हेलमेट वाहन चलाने पर 9 पुलिसकर्मियों का चालान

0
97

दुर्ग । दुर्ग जिले में यातायात नियमों को लेकर पुलिस की सख्ती लगातार जारी है। आम लोगों के साथ-साथ अब नियम तोड़ने वाले पुलिसकर्मी भी कार्रवाई से नहीं बच पा रहे हैं। बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चलाने पर दुर्ग पुलिस ने 9 पुलिसकर्मियों के खिलाफ चालानी कार्रवाई की है। इनमें महिला पुलिसकर्मी भी शामिल हैं।

यह कार्रवाई एसएसपी विजय अग्रवाल के निर्देश पर की गई। एसएसपी ने पूर्व में ही जिले में पदस्थ सभी पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को दोपहिया वाहन चलाते समय अनिवार्य रूप से हेलमेट पहनने के निर्देश दिए थे। इसके बावजूद 4 जनवरी को बिना हेलमेट वाहन चलाते पाए जाने पर इन पुलिसकर्मियों के खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।

इन पुलिसकर्मियों पर हुई कार्रवाई

प्रधान आरक्षक (चालक) क्रमांक 1243 सुशील प्रजापति, रक्षित केंद्र दुर्ग

प्रधान आरक्षक क्रमांक 1473 भागवत प्रसाद, थाना अंडा

आरक्षक क्रमांक 885 सुनील साहू, थाना रानीतराई

आरक्षक क्रमांक 1645 कमलेश देशमुख, थाना दुर्ग

आरक्षक क्रमांक 805 पंकज पांडेय, थाना जामुल

आरक्षक क्रमांक 205 रवि सोनी, थाना खुर्सीपार

महिला आरक्षक क्रमांक 1692 संगीता कोसले, थाना भिलाई नगर

महिला आरक्षक क्रमांक 1599 एलिषा, थाना छावनी

महिला आरक्षक क्रमांक 1313 आशा ठाकुर, महिला थाना दुर्ग

सभी के खिलाफ 500-500 रुपये का चालान किया गया है। साथ ही भविष्य में दोपहिया वाहन चलाते समय अनिवार्य रूप से हेलमेट पहनने की सख्त हिदायत दी गई है।

दुर्ग पुलिस का कहना है कि सड़क सुरक्षा नियम सभी के लिए समान हैं और नियमों का उल्लंघन करने पर किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा।

Advertise With Us
ADVERTISE WITH US

Promote Your Business

Advertisement • Brand Promotion • News Coverage • Event Promotion

✦
✧
✦
🪔 FESTIVE GREETINGS 🪔
Alok Pandey Festival Greetings
✨ दीपावली एवं सभी पर्वों की हार्दिक शुभकामनाएँ ✨
✺
📢 Advertise Now

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here