दुष्कर्म के मामले में FIR दर्ज करने में देरी : कोतवाली TI सस्पेंड…

0
137

जशपुर । नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में FIR दर्ज करने में देरी को लेकर जशपुर कोतवाली के थाना प्रभारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। आरोपी टीआई का नाम आशीष कुमार तिवारी है। पीड़ित परिवार की शिकायत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह तक पहुंचने पर यह कार्रवाई की गई।

एसएसपी ने मामले की गंभीरता को देखते हुए टीआई को निलंबित करने के साथ ही उनके खिलाफ प्राथमिक जांच के आदेश भी जारी किए हैं। जांच की जिम्मेदारी एसडीओपी जशपुर चंद्रशेखर परमा को दी गई है। उन्हें सात दिनों के भीतर रिपोर्ट सौंपनी होगी। निलंबन अवधि के दौरान निरीक्षक तिवारी को रक्षित केंद्र जशपुर में संलग्न किया गया है और नियम अनुसार जीवन निर्वाह भत्ता दिया जाएगा।

एसएसपी शशि मोहन सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह स्पष्ट है कि कोतवाली प्रभारी ने दुष्कर्म जैसे संवेदनशील मामले में एफआईआर दर्ज करने में देरी की, जो गंभीर लापरवाही है। इसी वजह से तत्काल एक्शन लिया गया है।

दूसरी ओर, पुलिस फरार आरोपी की तलाश में जुटी है और दावा किया गया है कि उसे जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Advertise With Us
ADVERTISE WITH US

Promote Your Business

Advertisement • Brand Promotion • News Coverage • Event Promotion

✦
✧
✦
🪔 FESTIVE GREETINGS 🪔
Alok Pandey Festival Greetings
✨ दीपावली एवं सभी पर्वों की हार्दिक शुभकामनाएँ ✨
✺
📢 Advertise Now

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here