गोदावरी स्टील प्लांट हादसे में मृतकों को न्याय दिलाने कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन

0
82

रायपुर | औद्योगिक क्षेत्र सिलतरा स्थित गोदावरी स्टील प्लांट हादसे में 6 मजदूरों की मौत और कई मजदूरों के घायल होने की घटना को लेकर कांग्रेस असंगठित क्षेत्र समस्या निवारण प्रकोष्ठ ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा।

प्रदेश अध्यक्ष मोहम्मद सिद्दीक के नेतृत्व में सौंपे गए ज्ञापन में हादसे की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की गई। साथ ही मृत मजदूरों के परिजनों को 50-50 लाख रुपये का मुआवजा और घायलों को 20 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की बात कही गई।

✦
✧
✦
🪔 FESTIVE GREETINGS 🪔
Alok Pandey Festival Greetings
✨ दीपावली एवं सभी पर्वों की हार्दिक शुभकामनाएँ ✨
✺

मोहम्मद सिद्दीक ने कहा कि यह हादसा बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है और मजदूरों को न्याय दिलाने के लिए सरकार को सख्त कदम उठाने होंगे।

ज्ञापन सौंपने के दौरान आनंद पांचाल, प्रदेश सचिव शब्बीर खान, राजेश त्रिवेदी, शरद गुप्ता, मनोज यादव, करन राज, कमल भाई, राजेश कटारे, मोहम्मद आलम, काका सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here