सुकमा में सुरक्षाबलों की बड़ी सफलता: नक्सलियों की ऑर्डिनेंस फैक्ट्री ध्वस्त

0
132

सुकमा । सुकमा जिले में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है। जिला बल सुकमा और कोबरा 203वीं वाहिनी ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए नक्सलियों द्वारा संचालित एक अस्थायी ऑर्डिनेंस फैक्ट्री को ध्वस्त कर दिया। इस फैक्ट्री में नक्सली हथियार और विस्फोटक तैयार कर रहे थे, जिससे सुरक्षाबलों को निशाना बनाने की साजिश रची जा रही थी।

सूत्रों के अनुसार, शुक्रवार को सुरक्षाबलों को मेट्टागुड़ा इलाके में नक्सलियों की फैक्ट्री होने की सूचना मिली। इसके बाद जवानों की टीम ईरापल्ली और कोईमेंटा के आसपास के जंगल-पहाड़ों की ओर रवाना हुई। सर्चिंग के दौरान ग्राम कोईमेंटा के पहाड़ी जंगल में यह फैक्ट्री मिली। मौके पर बड़ी मात्रा में हथियार निर्माण और विस्फोटक बनाने के उपकरण बरामद किए गए, जिन्हें सुरक्षाबलों ने नष्ट कर दिया।

✦
✧
✦
🪔 FESTIVE GREETINGS 🪔
Alok Pandey Festival Greetings
✨ दीपावली एवं सभी पर्वों की हार्दिक शुभकामनाएँ ✨
✺

बरामद सामग्री

वर्टिकल मिलिंग मशीन – 01 नग

बेंच वाइस – 03 नग

बीजीएल (बड़ा) – 02 नग

बीजीएल शेल (खाली) – 12 नग

बीजीएल हेड्स – 94 नग

हैंड ग्राइंडर मशीन – 01 नग

लकड़ी के राइफल बट – 06 नग

ट्रिगर मैकेनिज्म (भरमार व पिस्टल ग्रिप सहित) – 02 नग

सोलर बैटरी – 04 नग

बोरवेल ड्रिलिंग बिट (10 फीट) – 01 नग

गैस कटर हेड्स – 02 नग

डायरेक्शनल आईईडी पाइप्स – 03 नग

मेटल मोल्डिंग पॉट्स – 06 नग

स्टील व एल्युमिनियम पॉट्स – 03 नग

आयरन कटर व्हील्स – 06 नग

टैपिंग रॉड – 01 नग

स्टील पाइप पीस (BGL हेतु) – 80 नग

आयरन स्क्रैप्स – बड़ी मात्रा

सुरक्षाबलों ने बताया कि नक्सली इस फैक्ट्री में बने हथियार और विस्फोटकों का इस्तेमाल जवानों पर हमले के लिए करना चाहते थे, लेकिन समय रहते कार्रवाई कर उनकी साजिश नाकाम कर दी गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here