50 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार हुआ आबकारी उप निरीक्षक

0
58

रायगढ़ में भ्रष्टाचार के खिलाफ एसीबी का शिकंजा, आरोपी SI संतोष नारंग पर मामला दर्ज

रायगढ़ । भ्रष्टाचार के खिलाफ एन्टी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने रायगढ़ जिले में बड़ी कार्रवाई करते हुए आबकारी उप निरीक्षक संतोष कुमार नारंग को 50 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी कार्रवाई से बचाने के एवज में यह रकम मांग रहा था।

शिकायत से खुला भ्रष्टाचार का राज

धरमजयगढ़ निवासी सुनीत टोप्पो ने ACB बिलासपुर में शिकायत दर्ज कराई थी कि 19 अगस्त को उप निरीक्षक संतोष नारंग उसके ग्राम पंडरी महुआ स्थित घर पहुंचा और शराब बनाने का आरोप लगाते हुए उसकी मां के निवास की तलाशी ली। इसी दौरान आरोपी ने कुछ दस्तावेजों पर उसकी मां के हस्ताक्षर करवाए और उन्हें कड़ी कार्रवाई से बचाने के लिए 50 हजार रुपए रिश्वत की मांग की।

 

ट्रैप में फंसा अधिकारी

पीड़ित रिश्वत देने के बजाय आरोपी को पकड़वाना चाहता था। शिकायत की पुष्टि होने के बाद ACB टीम ने सोमवार को ट्रैप की कार्रवाई की और 50 हजार की रिश्वत लेते संतोष नारंग को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।

 

आरोपी पर कानूनी शिकंजा

आरोपी उप निरीक्षक के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 (संशोधित अधिनियम 2018) की धारा 7 के तहत प्रकरण दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा

रही है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here