जगदलपुर में तेज रफ्तार टिप्पर की टक्कर, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता की मौत, एक घायल

0
106

जगदलपुर । चित्रकोट मार्ग पर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला, जहां एक टिप्पर ने स्कूटी सवार दो महिलाओं को टक्कर मार दी। हादसे में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरी गंभीर रूप से घायल हो गई। मामला बड़ांजी थाना क्षेत्र का है।

हादसा पोटानार गांव के पास हुआ। स्कूटी से गद्दीराज से जगदलपुर की ओर जा रही दो महिलाओं को तेज रफ्तार टिप्पर ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि एक महिला ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया, जबकि दूसरी महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतका की पहचान मंदना बघैल के रूप में हुई है, जो आंगनवाड़ी कार्यकर्ता थी।

बताया जा रहा है कि दोनों महिलाएं शहर में आयोजित बस्तर पंडूम कार्यक्रम में शामिल होने जा रही थीं, तभी यह हादसा हो गया। घटना के बाद टिप्पर चालक वाहन को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। सूचना मिलते ही बड़ांजी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here