नवा-रायपुर में लगी आग, मिनी मार्केट की कई दुकानें खाक

0
74

रायपुर । नया रायपुर के सेक्टर–28 स्थित मिनी मार्केट में आग लग गई, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग की चपेट में आकर किराना स्टोर, कपड़ों की दुकान समेत कई दुकानें जलकर खाक हो गईं।

आग की सूचना मिलते ही मौके पर दमकल विभाग की दो गाड़ियां पहुंचीं और आग बुझाने का प्रयास जारी है। वहीं पुलिस बल भी घटनास्थल पर तैनात है और स्थिति को नियंत्रित करने में जुटा हुआ है।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि सूचना देने के करीब एक घंटे बाद दमकल की टीम मौके पर पहुंची, जिससे आग और भड़क गई और नुकसान बढ़ गया। इस देरी को लेकर स्थानीय नागरिकों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है।

फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। प्रशासन द्वारा नुकसान का आकलन किया जा रहा है। राहत की बात यह है कि अभी तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

Advertise With Us
ADVERTISE WITH US

Promote Your Business

Advertisement • Brand Promotion • News Coverage • Event Promotion

✦
✧
✦
🪔 FESTIVE GREETINGS 🪔
Alok Pandey Festival Greetings
✨ दीपावली एवं सभी पर्वों की हार्दिक शुभकामनाएँ ✨
✺
📢 Advertise Now

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here