नैतिक तौर पर हम जीते हैं, मेरे इस्तीफे का सवाल ही नहीं : ममता बनर्जी

0
74

कोलकाता पश्चिम बंगाल चुनाव परिणामों को लेकर तृणमूल कांग्रेस प्रमुख और कार्यवाहक मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी नैतिक रूप से चुनाव जीत चुकी है और उनके इस्तीफे का कोई सवाल ही नहीं उठता।

ममता बनर्जी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि तृणमूल कांग्रेस चुनाव नहीं हारी है और पार्टी फिर मजबूती से वापसी करेगी। उन्होंने दावा किया कि उनकी लड़ाई केवल भाजपा से नहीं बल्कि चुनाव आयोग से भी है।

चुनाव आयोग पर लगाए आरोप

ममता बनर्जी ने आरोप लगाया कि चुनाव के दौरान केंद्रीय एजेंसियों और केंद्रीय बलों का दुरुपयोग किया गया। उन्होंने कहा कि उन्होंने 2004 के बाद ऐसा माहौल नहीं देखा।

उन्होंने यह भी कहा कि टीएमसी चुनाव आयोग के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी कर रही है, हालांकि फिलहाल उसकी रणनीति सार्वजनिक नहीं की जाएगी।

भवानीपुर में बदसलूकी का आरोप

ममता बनर्जी ने भवानीपुर मतगणना केंद्र में अपने साथ बदसलूकी और धक्का-मुक्की किए जाने का आरोप भी दोहराया। उन्होंने कहा कि उनके साथ अभद्र व्यवहार किया गया।

कार्यकर्ताओं को लेकर कही यह बात

टीएमसी प्रमुख ने कहा कि यदि पार्टी कार्यकर्ता डर या सुरक्षा कारणों से दूसरी पार्टी में जाते हैं तो उन्हें इससे कोई आपत्ति नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि कार्यकर्ताओं को डराया और धमकाया जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here