सांसद बृजमोहन के प्रयासों से छत्तीसगढ़ में दूसरी बार होगा सूर्यकिरण एयर शो

0
127

उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन, सीएम साय, सांसद बृजमोहन देखेंगे सूर्यकिरण टीम का शानदार प्रदर्शन

रायपुर । सांसद एवं वरिष्ठ भाजपा नेता बृजमोहन अग्रवाल के प्रयासों से छत्तीसगढ़ के रजत जयंती राज्योत्सव के अवसर पर राजधानी रायपुर का आकाश भारतीय वायुसेना की गौरवशाली सूर्यकिरण एरोबेटिक टीम के अद्भुत करतबों का साक्षी बनने जा रहा है।

✦
✧
✦
🪔 FESTIVE GREETINGS 🪔
Alok Pandey Festival Greetings
✨ दीपावली एवं सभी पर्वों की हार्दिक शुभकामनाएँ ✨
✺

5 नवंबर को सुबह 10 बजे सेंध लेक के ऊपर होने वाले इस ऐतिहासिक एरो शो में वायुसेना के वीर पायलट अपने असाधारण कौशल, अनुशासन और पराक्रम का प्रदर्शन करेंगे। इसके लिए सूर्यकिरण दल रायपुर पहुंच चुका है।

उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि होंगे। सांसद अग्रवाल ने जनता से अपील की है कि जैसे 2009 में प्रदेश की जनता ने बूढ़ा तालाब के ऊपर हुए और शो को सफल बनाया था ठीक उसी प्रकार 5 नवंबर को सेंध लेक नया रायपुर में होने वाले एयरसन को सफल बनाएं। आप सभी अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर हमारे वायुसेना के शौर्य का साक्षी बनें।

इस भव्य आयोजन के लिए बृजमोहन अग्रवाल ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से भेंट कर आग्रह किया था कि छत्तीसगढ़ के स्थापना दिवस पर सूर्यकिरण एरोबेटिक शो का आयोजन रायपुर में किया जाए। रक्षा मंत्री ने न केवल उनकी भावना का सम्मान किया बल्कि स्वयं पत्र लिखकर इसकी औपचारिक अनुमति भी प्रदान की।

यह अवसर रायपुर और पूरे छत्तीसगढ़ के लिए गर्व का क्षण है, क्योंकि यह दूसरी बार है जब सूर्यकिरण टीम रायपुर के आकाश में अपने करतब दिखाएगी। वर्ष 2009 में भी जब रायपुर के बूढ़ा तालाब के ऊपर इस टीम ने शानदार प्रदर्शन किया था, तब भी यह आयोजन बृजमोहन अग्रवाल के ही प्रयासों से संभव हुआ था। उस समय वे छत्तीसगढ़ शासन में कैबिनेट मंत्री के रूप में कार्यरत थे।

लगातार दो बार भारतीय वायुसेना के इस गौरवशाली प्रदर्शन को रायपुर की धरती पर लाना, अग्रवाल के राष्ट्रप्रेम, दूरदर्शिता और छत्तीसगढ़ को नई ऊंचाइयों पर ले जाने की भावना का प्रमाण है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here