बीजापुर में नक्सली हिंसा, पूर्व सरपंच की गोली मारकर हत्या, इलाके में दहशत

0
131

बीजापुर । जिले के पामेड़ थाना क्षेत्र में नक्सलियों ने एक बार फिर हिंसक वारदात को अंजाम दिया है। सोमवार सुबह कावरगट्टा गांव में नक्सलियों ने ग्राम कंचाल निवासी और पूर्व सरपंच भीमा मडकम की खेत में घात लगाकर गोली मारकर हत्या कर दी। इस घटना से पूरे इलाके में तनाव और भय का माहौल बन गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, भीमा मडकम हाल ही में अपने गांव कावरगट्टा लौटे थे। सोमवार सुबह वे खेत में काम कर रहे थे, तभी नक्सलियों ने अचानक ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। हमले में उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के समय आसपास ग्रामीण मौजूद थे, जिससे अफरा-तफरी मच गई और लोग जान बचाकर भागते नजर आए।

स्थानीय लोगों के मुताबिक, भीमा मडकम इलाके के एक सम्मानित व्यक्ति थे। इससे पहले भी उन पर नक्सलियों द्वारा हमला किया जा चुका था, लेकिन वे तब बच गए थे। इस बार नक्सलियों ने उन्हें सीधे निशाना बनाकर हत्या कर दी।

घटना की सूचना मिलते ही पामेड़ थाना पुलिस और सुरक्षा बल मौके पर पहुंचे और क्षेत्र की घेराबंदी कर सर्च ऑपरेशन शुरू किया। पुलिस ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं और आसपास के इलाकों में पेट्रोलिंग बढ़ा दी गई है। प्रशासन ने ग्रामीणों से शांति बनाए रखने की अपील की है।

Advertise With Us
ADVERTISE WITH US

Promote Your Business

Advertisement • Brand Promotion • News Coverage • Event Promotion

✦
✧
✦
🪔 FESTIVE GREETINGS 🪔
Alok Pandey Festival Greetings
✨ दीपावली एवं सभी पर्वों की हार्दिक शुभकामनाएँ ✨
✺
📢 Advertise Now

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here