ऑपरेशन निश्चय: 2 किलो डोडा के साथ अंतर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार

0
114

रायपुर । रायपुर पुलिस ने नशे के अवैध कारोबार पर एक और बड़ी चोट करते हुए राजस्थान से डोडा लाकर रायपुर में बेचने की तैयारी कर रहे एक अंतर्राज्यीय आरोपी को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई एण्टी क्राइम एंड साइबर यूनिट और थाना खमतराई पुलिस की संयुक्त टीम ने की।

रावाभांठा ट्रांसपोर्ट नगर से गिरफ्तारी

30 दिसंबर को पुलिस को सूचना मिली कि खमतराई थाना क्षेत्र के रावाभांठा ट्रांसपोर्ट नगर स्थित पार्किंग नंबर 04 में एक व्यक्ति प्रतिबंधित मादक पदार्थ डोडा लेकर बिक्री की फिराक में मौजूद है। सूचना के आधार पर संयुक्त पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर बताए गए हुलिये के युवक को घेराबंदी कर पकड़ा। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम दिलखुश विश्नोई बताया, जो मूल रूप से राजस्थान का निवासी है। तलाशी के दौरान उसके थैले से 2.150 किलोग्राम प्रतिबंधित मादक पदार्थ डोडा बरामद किया गया।

राजस्थान से लाकर रायपुर में बेचने की तैयारी

पुलिस पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि वह डोडा राजस्थान से लाया था और रायपुर में उसकी बिक्री करने वाला था। मौके से डोडा के साथ बिक्री की नगदी रकम और एक मोबाइल फोन भी जब्त किया गया।

जब्त सामग्री में:

2.150 किलोग्राम डोडा (कीमत लगभग 10,100 रुपये)

बिक्री की नगदी 3,000 रुपये

एक मोबाइल फोन

कुल जब्ती की कीमत करीब 35,000 रुपये आंकी गई है।

नारकोटिक एक्ट में केस दर्ज

आरोपी के खिलाफ थाना खमतराई में अपराध क्रमांक 1254/25 के तहत धारा 15 नारकोटिक एक्ट में मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया गया है। पुलिस आरोपी के नेटवर्क और संपर्कों की भी जांच कर रही है।

गिरफ्तार आरोपी का विवरण

दिलखुश विश्नोई, पिता हरिराम विश्नोई, उम्र 22 वर्ष, निवासी ग्राम गोदावास कला, थाना कल्याणपुर, जिला बलोत्रा (राजस्थान)।

वर्तमान पता: ट्रांसपोर्ट नगर रावाभांठा, पार्किंग नंबर 04, खमतराई, रायपुर।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि ऑपरेशन ‘निश्चय’ के तहत नशे के कारोबारियों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Advertise With Us
ADVERTISE WITH US

Promote Your Business

Advertisement • Brand Promotion • News Coverage • Event Promotion

✦
✧
✦
🪔 FESTIVE GREETINGS 🪔
Alok Pandey Festival Greetings
✨ दीपावली एवं सभी पर्वों की हार्दिक शुभकामनाएँ ✨
✺
📢 Advertise Now

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here