JSW पावर प्लांट हॉस्टल में असिस्टेंट इंजीनियर ने की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

0
16650

रायगढ़ जिले के नहरपाली स्थित JSW पावर प्लांट के हॉस्टल में एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां असिस्टेंट इंजीनियर पद पर कार्यरत एक युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना भूपदेवपुर थाना क्षेत्र की है, जिससे प्लांट परिसर और कर्मचारियों में शोक की लहर दौड़ गई है।

मृतिका की पहचान खुशबू चौबे (25) के रूप में हुई है, जो मूल रूप से झारखंड के जमशेदपुर की रहने वाली थी। वह रायगढ़ स्थित JSW पावर प्लांट के एसएमएस विभाग में असिस्टेंट इंजीनियर के पद पर पदस्थ थी और कंपनी के हॉस्टल में रह रही थी।

जानकारी के अनुसार, गुरुवार की देर शाम जब काफी देर तक खुशबू का कमरा नहीं खुला, तो हॉस्टल में रहने वाले सहकर्मियों को संदेह हुआ। उन्होंने दरवाजा खटखटाया, लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद किसी तरह दरवाजा खोला गया, जहां खुशबू फांसी के फंदे पर लटकी हुई मिली। तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी गई।

घटना की जानकारी मिलते ही भूपदेवपुर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतारकर पंचनामा कार्रवाई की और पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल के मरच्यूरी कक्ष में भिजवाया। भूपदेवपुर थाना प्रभारी संजय नाग ने बताया कि खुशबू वर्ष 2024 से JSW पावर प्लांट में कार्यरत थी। घटना वाले दिन दोपहर में उसने अपने परिजनों से मोबाइल पर बातचीत भी की थी।

फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और परिजनों व सहकर्मियों से पूछताछ की जा रही है।

Advertise With Us
ADVERTISE WITH US

Promote Your Business

Advertisement • Brand Promotion • News Coverage • Event Promotion

✦
✧
✦
🪔 FESTIVE GREETINGS 🪔
Alok Pandey Festival Greetings
✨ दीपावली एवं सभी पर्वों की हार्दिक शुभकामनाएँ ✨
✺
📢 Advertise Now

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here