रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़, आरोपी गिरफ्तार

0
75

रायगढ़ । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल सोनी के मार्गदर्शन में शहर में अनैतिक देह व्यापार के खिलाफ सख्त अभियान जारी है। इसी कड़ी में सप्ताह भर के भीतर पीटा एक्ट के तहत तीसरी बड़ी कार्रवाई करते हुए नगर पुलिस अधीक्षक मयंक मिश्रा के नेतृत्व में चक्रधरनगर थाना पुलिस ने बोईरदादर क्षेत्र में देह व्यापार का भंडाफोड़ किया।

पुलिस को सूचना मिली थी कि बोईरदादर निवासी नारायण वैष्णव बाहर से महिलाओं को बुलाकर देह व्यापार कराता है। सूचना की पुष्टि के लिए पुलिस ने एक प्वाइंटर को ग्राहक बनाकर भेजा। संकेत मिलते ही चक्रधरनगर, साइबर थाना और महिला थाना की संयुक्त टीम ने मकान की घेराबंदी कर रेड कार्रवाई की।

छापेमारी के दौरान आरोपी नारायण वैष्णव और एक संदिग्ध महिला मौके पर मिले। पूछताछ और साक्ष्यों से पता चला कि आरोपी अपने मकान में महिलाओं को बुलाकर देह व्यापार कराता था और स्वयं दलाली व संचालन करता था। पुलिस ने उसके कब्जे से ₹2,000 नकद, दो मोबाइल फोन और आपत्तिजनक सामग्री जब्त की।

आरोपी के खिलाफ थाना चक्रधरनगर में अपराध क्रमांक 39/2026 के तहत अनैतिक देह व्यापार (निवारण) अधिनियम की धाराओं में मामला दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की गई है। गिरफ्तार आरोपी नारायण वैष्णव (55) बोईरदादर का निवासी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here