समर्थन मूल्य पर धान खरीदी हेतु एग्री स्टैक पोर्टल में पंजीयन अनिवार्य

0
129

दंतेवाड़ा । कार्यालय कलेक्टर (खाद्य शाखा) से प्राप्त जानकारी के अनुसार वर्ष 2025-26 में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के लिए कृषकों का पंजीयन एग्री स्टैक पोर्टल में अनिवार्य किया गया है। केवल पंजीकृत कृषकों से ही समितियों के माध्यम से धान की खरीदी की जाएगी।

राज्य शासन द्वारा घोषित समर्थन मूल्य के अनुसार इस वर्ष धान मोटा की दर ₹2369 प्रति क्विंटल तथा धान ग्रेड-ए की दर ₹2389 प्रति क्विंटल निर्धारित की गई है। विगत वर्ष 2024-25 में दंतेवाड़ा जिले के 16,124 कृषकों ने धान विक्रय हेतु पंजीयन कराया था, जिनमें से 8,317 कृषकों ने समितियों के माध्यम से अपना धान बेचा था। इस वर्ष अब तक 10,685 कृषकों ने एग्री स्टैक पोर्टल पर पंजीयन कराया है, जबकि 5,439 कृषक अभी भी अपंजीकृत हैं। साथ ही पिछले वर्ष धान विक्रय करने वाले 8,317 कृषकों में से 523 कृषकों ने अभी तक अपना पंजीयन नहीं कराया है। कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने कृषक पंजीयन की समीक्षा बैठक में सभी अनुविभागीय अधिकारियों (राजस्व), तहसीलदारों, सहकारी समितियों के प्रबंधकों एवं कृषि विस्तार अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि छूटे हुए कृषकों का पंजीयन एक सप्ताह के भीतर पूर्ण किया जाए। साथ ही पंजीयन प्रक्रिया के दौरान कृषकों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, इसका विशेष ध्यान रखने के निर्देश भी दिए गए हैं।

✦
✧
✦
🪔 FESTIVE GREETINGS 🪔
Alok Pandey Festival Greetings
✨ दीपावली एवं सभी पर्वों की हार्दिक शुभकामनाएँ ✨
✺

कलेक्टर दुदावत ने जिले के सभी कृषकों से अपील की है कि वे अपना किसान किताब, बैंक खाता एवं आधार कार्ड लेकर अपनी संबंधित समिति में जाकर शीघ्र एग्री स्टैक पोर्टल पर पंजीयन कराएं और शासन की इस महत्वाकांक्षी योजना, समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का लाभ अवश्य उठाएं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here