रेलवे ने बिलासपुर ट्रेन हादसे में सीनियर अधिकारी को हटाया

0
91

बिलासपुर । जिले के गतौरा के पास हुए भीषण ट्रेन हादसे को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। रेलवे विभाग की तरफ से जारी जाँच के बीच एक सीनियर अफसर को जबरन छुट्टी पर भेज दिया गया है। यह अधिकारी रेल विभाग के डीओपी एम आलम है। एम आलम ने ही मेमू के ऑपरेशन में लोको पायलट की ड्यूटी लगाई थी। वही एम आलम के पद पर टीआरडी विवेक कुमार को तैनात किया गया है।

बता दें कि, छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में 4 नवंबर को हुए भीषण रेल हादसे ने पूरे प्रदेश को झकझोर कर रख दिया था। गतौरा-लालखदान ओवरब्रिज के बीच शाम करीब 4:10 बजे हुई इस दुर्घटना में गेवरारोड-बिलासपुर एमईएमयू लोकल ट्रेन खड़ी मालगाड़ी से जा टकराई थी।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि एमईएमयू ट्रेन के कई डिब्बे मालगाड़ी के ऊपर चढ़ गए, जिससे यात्रियों में अफरातफरी मच गई। हादसे के तुरंत बाद रेलवे प्रशासन, जिला प्रशासन और एनडीआरएफ की टीमें मौके पर पहुंचीं और राहत-बचाव कार्य देर रात तक जारी रहा। इस भीषण टक्कर में अब 14 यात्रियों की मौत हो चुकी है, जबकि करीब 20 लोग गंभीर रूप से घायल हैं जिनका इलाज अलग अलग अस्पतालों में चल रहा है।

Advertise With Us
ADVERTISE WITH US

Promote Your Business

Advertisement • Brand Promotion • News Coverage • Event Promotion

✦
✧
✦
🪔 FESTIVE GREETINGS 🪔
Alok Pandey Festival Greetings
✨ दीपावली एवं सभी पर्वों की हार्दिक शुभकामनाएँ ✨
✺
📢 Advertise Now

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here