रायपुर पुलिस की ड्रिंक एंड ड्राइव पर कड़ी कार्रवाई, 10 दिनों में 53 वाहन जब्त

0
115

रायपुर । रायपुर पुलिस ने ड्रिंक एंड ड्राइव के खिलाफ पूरी ताकत के साथ कार्रवाई शुरू कर दी है। एसएसपी डॉ. लाल उमेद सिंह के निर्देश पर रात 11 बजे से सुबह 2 बजे तक विशेष चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। अभियान का लक्ष्य नशे की हालत में वाहन चलाने वालों को रोकना और सड़क हादसों में कमी लाना है।

पिछले दस दिनों में पुलिस ने 29 कार, 14 मोटर साइकिल, 7 मालवाहक वाहन, 1 ई रिक्शा और 2 यात्री बसों सहित कुल 53 वाहनों पर कार्रवाई की है। अब तक कुल 1432 नशे में वाहन चलाने वाले चालकों पर प्रकरण बनाए गए हैं। सभी वाहनों को मौके पर ही जब्त कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां 10 हजार से 15 हजार रुपये तक का जुर्माना लगाया गया। लाइसेंस निलंबन की कार्रवाई अलग से जारी है।

यात्री बसों के चालक भी पकड़े गए शराब के नशे में

भाठागांव बस स्टैंड में निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह ने यात्री बसों के चालकों की जांच की। सड़क हादसों में बढ़ोतरी को देखते हुए बस ड्राइवरों की जांच को प्राथमिकता दी गई। जांच में शर्मा बस सर्विस की रायपुर से सरायपाली जाने वाली बस के चालक में 124 mg/100 ml और राजिम से रायपुर आने वाली बस के चालक में 57 mg/100 ml अल्कोहल की पुष्टि हुई। दोनों बसों को जब्त कर यात्रियों को दूसरी बसों में भेजा गया। चालकों पर प्रकरण तैयार कर अदालत भेजा जाएगा।

यह पूरा अभियान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात डॉ. प्रशांत शुक्ला के मार्गदर्शन और उप पुलिस अधीक्षक सतीश ठाकुर तथा गुरजीत सिंह के नेतृत्व में चल रहा है। अधिकारी स्वयं मौके पर मौजूद रहते हुए प्रत्येक चेकिंग पॉइंट की निगरानी कर रहे हैं।

रायपुर पुलिस का यह अभियान सड़क सुरक्षा को मजबूत करने की दिशा में एक सख्त और जरूरी कदम माना जा रहा है।

Advertise With Us
ADVERTISE WITH US

Promote Your Business

Advertisement • Brand Promotion • News Coverage • Event Promotion

✦
✧
✦
🪔 FESTIVE GREETINGS 🪔
Alok Pandey Festival Greetings
✨ दीपावली एवं सभी पर्वों की हार्दिक शुभकामनाएँ ✨
✺
📢 Advertise Now

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here