
रायपुर राजधानी रायपुर के कबीर नगर थाना क्षेत्र में दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान पंकज पाण्डेय (35 वर्ष) के रूप में हुई है, जो ऑटो चालक है।
पुलिस के अनुसार, पीड़िता 23 अप्रैल को घर से बिना बताए निकल गई थी, जिसके बाद परिजनों ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। तलाश के दौरान 25 अप्रैल को युवती मिली, जिसने पूछताछ में पूरी घटना की जानकारी दी।
बताया गया कि पीड़िता रास्ता भटक गई थी और यदुवंशी चौक के पास एक ऑटो चालक से घर छोड़ने के लिए मदद मांगी। आरोपी उसे घर ले जाने के बजाय एक सुनसान मकान में ले गया, जहां उसने जबरदस्ती दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया।
पुलिस कार्रवाई
- मामले में कबीर नगर थाना में अपराध क्रमांक 93/2026 दर्ज
- भारतीय न्याय संहिता की धाराओं 137(2), 64(2), 351(2) के तहत प्रकरण कायम
- पुलिस टीम ने घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार किया
- पूछताछ में आरोपी ने जुर्म कबूल किया
पुलिस उपायुक्त पश्चिम क्षेत्र के निर्देश पर मामले को गंभीरता से लेते हुए टीम गठित की गई और साक्ष्यों के आधार पर आरोपी को पकड़ा गया। आरोपी को न्यायालय में पेश कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस ने इस मामले में तेजी से कार्रवाई करते हुए स्पष्ट किया है कि महिलाओं के खिलाफ अपराधों में सख्त कदम उठाए जाएंगे।



















