जिले के विद्यार्थियों ने विज्ञान, प्रौद्योगिकी और अंतरिक्ष अनुसंधान का किया शैक्षणिक भ्रमण

0
72

दंतेवाड़ा । उल्लेखनीय है कि जिले के 30 एवं बीजापुर जिले के 20 विद्यार्थियों सहित पंाच शिक्षकों के दल को विगत 05 नवम्बर से 10 नवंबर तक भारत के प्रमुख अंतरिक्ष प्रक्षेपण केन्द्र ’’इसरो’’ (श्रीहरिकोटा, आंध्र प्रदेश) एवं विशाखापट्टनम के शैक्षणिक भ्रमण पर रवाना किया गया था। इस भ्रमण का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में विज्ञान, प्रौद्योगिकी और अंतरिक्ष अनुसंधान के प्रति समझ और जागरूकता विकसित करना था। इस भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों ने रॉकेट प्रक्षेपण परिसर (लॉन्च पैड), मिशन कंट्रोल सेंटर एवं सैटेलाइट इमीग्रेशन सेंटर का अवलोकन किया।

इस अवसर पर इसरो के वरिष्ठ वैज्ञानिक श्री शुभांशु शुक्ल ने विद्यार्थियों को भारत के अंतरिक्ष अभियानों कृ चंद्रयान, मंगलयान और गगनयान मिशन की विस्तृत जानकारी दी। इस दौरान विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रश्न पूछे तथा अंतरिक्ष विज्ञान की जटिलताओं को नजदीक से समझा। ऐसे शैक्षणिक भ्रमण विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण, जिज्ञासा एवं नवाचार की भावना को प्रोत्साहित करते हैं। इस संबंध में विद्यार्थियों ने अपने विचार प्रकट करने हुए कहा कि ’’इसरो’’ की उपलब्धियां से उन्हें नई प्रेरणा मिली है। और वे सभी भविष्य में विज्ञान, प्रौद्योगिकी और अंतरिक्ष अनुसंधान के क्षेत्र में अवश्य जाना चाहेगें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here