सूरजपुर में मानवता को झकझोरने वाला मामला, सड़क किनारे बोरे में मिला नवजात

0
61

सूरजपुर । जिले में मानवता को शर्मसार करने वाला एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। ओडगी थाना क्षेत्र के बैजनाथपुर गांव में जंगल के रास्ते सड़क किनारे एक दिन का नवजात शिशु बोरे में बंद और कंबल में लिपटा हुआ मिला।

बच्चे के रोने की आवाज सुनकर वहां से गुजर रहे ग्रामीण रुक गए और मामले की जानकारी मिलने पर तुरंत बच्चे को बचाया गया।

ग्रामीणों ने नवजात को भैयाथान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद बताया कि बच्चा लड़का है और उसकी हालत स्थिर है। प्राथमिक उपचार के बाद एहतियातन उसे सूरजपुर स्थित जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस भी सक्रिय हो गई है और नवजात को इस हालत में छोड़ने वालों की तलाश की जा रही है। वहीं, बच्चे की हालत फिलहाल सुरक्षित बताई जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here