दही खाने का गलत तरीका बना सकता है बीमार

0
229

दही हमारे खाने का एक अहम हिस्सा है, जो स्वाद के साथ-साथ स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद माना जाता है। यह न केवल पाचन को दुरुस्त रखता है बल्कि इम्युनिटी बढ़ाने, त्वचा को निखारने और हड्डियों को मजबूत बनाने में भी सहायक होता है।

मगर दही को सही तरीके और सही समय पर खाना बेहद जरूरी है, वरना यह फायदे की जगह नुकसान पहुंचा सकता है। बहुत से लोग दही खाते समय कुछ सामान्य लेकिन गंभीर गलतियां कर बैठते हैं, जो शरीर के लिए हानिकारक हो सकती हैं।तो आइए जानते हैं ऐसी ही कुछ गलतियों के बारे में जिन्हें करने से बचना चाहिए-

रात में दही खाना

रात के समय दही खाने से कफ बढ़ता है, जिससे सर्दी-जुकाम, खांसी और गले की खराश जैसी समस्याएं हो सकती हैं।

दही को गर्म करना

दही को गर्म करने से उसमें मौजूद लाभकारी बैक्टीरिया नष्ट हो जाते हैं और इसके स्वास्थ्यवर्धक गुण खत्म हो जाते हैं।

खाली पेट दही खाना

खाली पेट दही खाने से एसिडिटी या गैस की समस्या हो सकती है, इसलिए इसे हमेशा भोजन के साथ ही खाना चाहिए।

दही के साथ नॉनवेज खाना

दही और नॉनवेज फूड्स की तासीर अलग होती है। साथ में खाने पर पाचन में गड़बड़ी या एलर्जी हो सकती है।

चीनी मिलाकर दही खाना

दही में ज्यादा चीनी मिलाकर खाने से इसके प्रोबायोटिक लाभ कम हो जाते हैं और यह वजन बढ़ाने का कारण बन सकता है।

बासी या बहुत खट्टा दही खाना

बासी या अत्यधिक खट्टा दही पेट की समस्याएं जैसे गैस, दस्त और अपच का कारण बन सकता है।

ठंडी दही सीधे फ्रिज से खाना

बहुत ठंडी दही खाने से गले में खराश और सर्दी-जुकाम होने का खतरा बढ़ जाता है। इसे थोड़ा सामान्य तापमान पर आने के बाद ही खाएं।

दही में नमक मिलाकर खाना

दही में नमक मिलाना इसकी तासीर बदल देता है और डाइजेस्टिव सिस्टम को नुकसान पहुंचा सकता है।

धातु के बर्तन में दही खाना

एल्यूमिनियम या तांबे के बर्तन में दही खाने से केमिकल रिएक्सन हो सकती है जो स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है।

पाचन खराब होने पर दही खाना

अगर पेट में जलन, दस्त या उल्टी की समस्या हो तो दही से परहेज करें क्योंकि यह स्थिति को और खराब कर सकता है।

दही जितना फायदेमंद है, उतना ही गलत तरीके से सेवन करने पर हानिकारक भी हो सकता है। ऊपर बताए इन

गलतियों से बचकर ही आप दही के सभी फायदों का पूरा लाभ उठा सकते हैं।

Advertise With Us
ADVERTISE WITH US

Promote Your Business

Advertisement • Brand Promotion • News Coverage • Event Promotion

✦
✧
✦
🪔 FESTIVE GREETINGS 🪔
Alok Pandey Festival Greetings
✨ दीपावली एवं सभी पर्वों की हार्दिक शुभकामनाएँ ✨
✺
📢 Advertise Now

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here