कबीर की वाणी को आज घर-घर पहुचाने की आवश्यकता : अरुण साव

0
149

कबीर आश्रम के लिए 10 लाख रुपये देने की घोषणा की

कोरबा । उपमुख्यमंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री अरुण कुमार साव और उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन आज बांकीमोंगरा में आयोजित कबीर प्राकट्य दिवस समारोह में शामिल हुए। वे चौका आरती में शामिल होकर पूजा अर्चना की और आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान उपमुख्यमंत्री साव ने कहा कि कबीर ने सत्य का मार्ग दिखाया है। उनकी वाणी दुनिया में आज भी प्रासंगिक है। उनके अनुयायी देश ही नहीं दुनिया भर में है।

✦
✧
✦
🪔 FESTIVE GREETINGS 🪔
Alok Pandey Festival Greetings
✨ दीपावली एवं सभी पर्वों की हार्दिक शुभकामनाएँ ✨
✺

उपमुख्यमंत्री साव ने आगे कहा कि आज कबीर की वाणी को, उनके संदेश को घर-घर में पहुचाने की आवश्यकता है। उन्होंने समाज के लोगो द्वारा बताए समस्या का निराकरण की बात कही। साव ने कबीर आश्रम बांकी मोंगरा में आश्रम भवन निर्माण के लिए 10 लाख की राशि प्रदान करने की घोषणा की।

संत कबीर प्राकट्य दिवस कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए उद्योग, वाणिज्य और श्रम मंत्री लखनलाल देवांगन ने कहा कि संत कबीर सर्वव्यापक है। उन्हें दुनिया के लोग मानते हैं। हम सभी को उनके बताए हुए रास्ते में चलना चाहिए। इस अवसर पर कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल, महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत, अध्यक्ष नगर पालिका बांकीमोंगरा श्रीमती सोनी विकास झा, पूर्व मंत्री ननकीराम कँवर, कलेक्टर अजीत वसंत, एसपी सिद्धार्थ तिवारी,निगमायुक्त आशुतोष पांडेय और समाज के अमरूदास महंत, विष्णुदास महंत आदि उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here