बिहार में दो तिहाई बहुमत से NDA की सरकार बनने जा रही है- राजनाथ सिंह

0
116

भाजपा के वरिष्ठ नेता और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बिहार के बांका विधानसभा क्षेत्र में जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान राजनाथ सिंह ने एनडीए के नेतृत्व में हुए बिहार के विकास का जिक्र किया। रक्षा मंत्री ने कहा कि बिहार की जनता ने मन बना लिया है। बिहार में 2/3 बहुमत से NDA की सरकार बनने जा रही है।

वहीं RJD नेता तेजस्वी यादव की घोषणाओं पर उन्होंने कहा, “वादे बहुत किए हैं लेकिन RJD ने आंशिक रूप से भी अपने वादों को कभी पूरा नहीं किया है।” उन्होंने कहा कि आज 20 सालों से नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए सरकार बिहार में है, लेकिन कोई माई का लाल नहीं है जो नीतीश कुमार के दामन पर भ्रष्टाचार का दाग लगा सकता है।

राजनाथ सिंह ने कहा कि कोई भी फैसला लेगा तो वह ईमानदारी से एनडीए के पक्ष में फैसला लेगा। पहले यही बिहार था जहां लोग बुनियादी सुविधा के लिए तरसते थे। पहले राजद के लोग जनता से कहा करते थे कि सड़क बनने के बाद पुलिस आपके गांव पहुंच जाएगी। लेकिन अब वह जमाना लद गया है, अब बुनियादी सुविधाएं सहज रूप से पहुंच रही हैं।

उन्होंने कहा कि पहले बिहार के स्वास्थ्य का बजट 700 करोड़ रुपये था, आज यह 20 हजार करोड़ से अधिक का हो गया है। बिजली की स्थिति बुरी थी। लोग लालटेन से काम चलाते थे। बिहार की स्थिति में अब सुधार हुआ है। आज सड़कों और पुल-पुलियों का जाल बिछा हुआ है। पहले पटना की सड़कों पर मौत दौड़ा करती थी, आज मेट्रो रेल दौड़ रही है। राजद के लोग न सड़क चाहते थे और न कोई सुविधा चाहते थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here