वन्यजीव संरक्षण के लिए विशेष पहल, सरगुजा में शुरू हुआ ‘एनिमल एडॉप्शन कैंपेन’

0
135

अम्बिकापुर । छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशानुसार 02 से 08 अक्टूबर तक वन्यप्राणी सप्ताह मनाया जा रहा है इस अवसर पर सरगुजा वनमंडल द्वारा आज से ‘एनिमल एडॉप्शन कैंपेन’ की विशेष शुरुआत की गई। वन मंत्री केदार कश्यप के निर्देशन में इस अभियान के माध्यम से आमजनों को रेस्क्यू किए गए वन्यप्राणियों को गोद लेने हेतु प्रेरित किया जा रहा है।

कार्यक्रम का शुरूआत अम्बिकापुर में बाईक रैली से हुआ, जो वनमंडल कार्यालय से प्रारंभ होकर शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए ऑक्सीजन पार्क में समाप्त हुई। रैली में बड़ी संख्या में वन विभाग के अधिकारी-कर्मचारी शामिल हुए और उन्होंने नागरिकों को संदेश दिया कि वन्यजीव केवल जंगलों तक सीमित नहीं हैं, उनका संरक्षण हर व्यक्ति की जिम्मेदारी है।

✦
✧
✦
🪔 FESTIVE GREETINGS 🪔
Alok Pandey Festival Greetings
✨ दीपावली एवं सभी पर्वों की हार्दिक शुभकामनाएँ ✨
✺

वनमंडलाधिकारी अभिषेक जोगावत ने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य लोगों को वन्यजीवों के महत्व से जोड़ना और समाज में संरक्षण की सामूहिक भावना को बढ़ावा देना है। प्रशिक्षु (IFS) श्वेता काम्बोज एवं सहायक वनसंरक्षक जैनी ग्रेस कुजूर के नेतृत्व में आयोजित इस रैली ने शहरवासियों का विशेष ध्यान आकर्षित किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here