क्वांटम टेक्नोलॉजी में अमेरिका की बड़ी छलांग, नेतृत्व मजबूत करने की तैयारी तेज

0
32

वाशिंगटन। अमेरिका ने क्वांटम टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में अपनी बढ़त मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप  ने एडवांस्ड क्वांटम कंप्यूटर के विकास को गति देने और संघीय एजेंसियों को क्वांटम-रेसिस्टेंट साइबर सुरक्षा सिस्टम की ओर तेजी से स्थानांतरित करने के लिए एक एग्जीक्यूटिव ऑर्डर पर हस्ताक्षर किए हैं।

व्हाइट हाउस के अनुसार, इस पहल का उद्देश्य तकनीकी क्षेत्र में अमेरिका की प्रतिस्पर्धात्मक क्षमता को और मजबूत करना है। सरकार का मानना है कि क्वांटम तकनीक भविष्य में आर्थिक विकास, वैज्ञानिक अनुसंधान और राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए बेहद महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

हस्ताक्षर समारोह के दौरान राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि क्वांटम टेक्नोलॉजी कंप्यूटिंग, सेंसिंग और नेटवर्किंग के क्षेत्र में नई पीढ़ी के नवाचारों का मार्ग प्रशस्त करेगी। उन्होंने इसे अमेरिका की दीर्घकालिक प्रगति के लिए महत्वपूर्ण बताया।

‘क्वांटम इनोवेशन के अगले चरण की शुरुआत’ शीर्षक वाले इस आदेश के तहत राष्ट्रीय स्तर पर ऐसे लक्ष्य तय किए गए हैं, जिनसे अगले पांच वर्षों में जटिल वैज्ञानिक गणनाएं करने में सक्षम क्वांटम कंप्यूटर विकसित किए जा सकें। साथ ही क्वांटम आधारित सेंसर और नेटवर्किंग सिस्टम को भी बढ़ावा दिया जाएगा।

सरकारी अधिकारियों के मुताबिक, 2028 तक इस तकनीक के व्यावहारिक रूप में विकसित होने की संभावना है। विशेषज्ञों का कहना है कि यह पहल वर्षों की रिसर्च को वास्तविक उपयोग में बदलने की दिशा में अहम साबित होगी।

अधिकारियों ने बताया कि ऊर्जा विभाग इस परियोजना के लिए आवश्यक तकनीकी मानक तय करेगा और संभावित रूप से इसे राष्ट्रीय प्रयोगशालाओं या विभागीय ढांचे में स्थापित किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here