रबर टायर के बिना आयरन केजव्हील वाले ट्रैक्टरों के सड़क पर संचालन पर रोक

0
27

छत्तीसगढ़ में रबर टायर के बिना आयरन केजव्हील वाले ट्रैक्टरों के सार्वजनिक सड़कों पर संचालन पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। परिवहन विभाग ने नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ चालानी कार्रवाई करने के निर्देश जारी किए हैं।

विभाग के अनुसार, आयरन केजव्हील वाले ट्रैक्टरों का उपयोग केवल खेती और कृषि कार्यों तक सीमित रहेगा। इन्हें सड़क पर चलाने से सड़क क्षतिग्रस्त होने के साथ दुर्घटना की आशंका भी बढ़ जाती है।

परिवहन विभाग ने सभी संबंधित अधिकारियों को सख्ती से निगरानी रखने और नियमों का पालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए हैं। विभाग ने किसानों और ट्रैक्टर चालकों से अपील की है कि वे सड़क पर केवल रबर टायर युक्त ट्रैक्टरों का ही उपयोग करें, ताकि यातायात सुरक्षित और सुचारू बना रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here