अंतर्राज्यीय नशा तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़, 4 आरोपी गिरफ्तार

0
7

रायपुर पुलिस ने बैकवर्ड लिंक जांच के जरिए एक बड़े अंतर्राज्यीय नशा तस्करी नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट, एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स और गंज थाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस के अनुसार, आरोपियों के कब्जे से 3 किलोग्राम गांजा, 2,000 नाइट्रोटेन टैबलेट, 30 कोडिन सिरप, 290 पेंटाजोसीन इंजेक्शन, 300 सिरिंज और 3,100 रुपये नकद बरामद किए गए। जब्त सामग्री की कुल कीमत करीब 10.70 लाख रुपये आंकी गई है।

इस मामले में पहले अभिषेक कुमार को 10.710 किलोग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार किया गया था। पूछताछ में मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने नेटवर्क की कड़ियां जोड़ते हुए आगे कार्रवाई की और अन्य आरोपियों तक पहुंची।

गिरफ्तार आरोपियों में किशोर साहू, अजय विश्वकर्मा, शुभम साहू उर्फ बऊ और प्रिंस प्रजापति शामिल हैं। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी अलग-अलग राज्यों में नशीले पदार्थों की सप्लाई से जुड़े थे।

पुलिस ने बताया कि आरोपी किशोर साहू पहले भी एनडीपीएस एक्ट के मामले में दोषी ठहराया जा चुका है और उसे 20 वर्ष के सश्रम कारावास की सजा मिली थी। फिलहाल वह हाईकोर्ट से जमानत पर बाहर था और दोबारा नशा तस्करी में सक्रिय पाया गया।

प्रकरण में अब तक 5 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है और कुल करीब 16.15 लाख रुपये की सामग्री जब्त की जा चुकी है। पुलिस अब नेटवर्क से जुड़े अन्य सप्लायर और रिसीवर की पहचान कर आगे की कार्रवाई में जुटी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here