
एसी कॉपर पाइप चोरी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
कवर्धा-कबीरधाम पुलिस ने जनपद पंचायत कार्यालय और कृषि विभाग कार्यालय में हुई एसी कॉपर पाइप चोरी की गुत्थी सुलझाते हुए दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मुख्य आरोपित के साथ चोरी का सामान खरीदने वाले कबाड़ी को भी पकड़ लिया है। दोनों के कब्जे से चोरी की गई कॉपर पाइप और अन्य सामान बरामद किया गया है।
जानकारी के अनुसार, जनपद पंचायत कार्यालय तथा उप संचालक कृषि कार्यालय में लगे एयर कंडीशनर से कॉपर पाइप और अन्य सामग्री चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई गई थी। चोरी की घटनाओं से शासकीय विभागों को हजारों रुपये का नुकसान हुआ था। मामले को गंभीरता से लेते हुए कोतवाली पुलिस ने तकनीकी जांच और मुखबिर तंत्र की मदद से जांच शुरू की।
जांच के दौरान पुलिस ने पैठूपारा निवासी शंकर राजपूत उर्फ नरसिंग राजपूत को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में उसने रात के समय दोनों सरकारी कार्यालयों में घुसकर चोरी करना स्वीकार किया। आरोपी ने यह भी बताया कि चोरी की गई कॉपर पाइप नवाब मोहल्ला निवासी कबाड़ी बाबू खान को बेच दी गई थी।
पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कबाड़ी बाबू खान को भी गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से चोरी का सामान बरामद किया गया। दोनों आरोपितों के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई कर न्यायालय में पेश किया जा रहा है।
कबीरधाम पुलिस ने कहा है कि शासकीय संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और चोरी का सामान खरीदने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
रात्रिकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता में चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला आरोपी गिरफ्तार
Menstrual Hygiene Day Special: हर महीने की वह चुप लड़ाई, जिसके बारे में आज भी खुलकर बात नहीं होती
World Hunger Day Special: जब दुनिया में खाना पर्याप्त है, फिर भी करोड़ों लोग भूखे क्यों सोते हैं?
कर्नाटक में सत्ता परिवर्तन: सिद्धारमैया ने दिया इस्तीफा, डीके शिवकुमार बन सकते हैं नए मुख्यमंत्री
दुर्ग में निजी स्कूलों की मनमानी पर प्रशासन का बड़ा एक्शन, फीस लूट और जबरन खरीदारी की होगी जांच



















