कोरबा में आवारा कुत्तों का कहर, हमले में मासूम की मौत; निगम ने चलाया अभियान

0
13

रथयात्रा की शाम हुई दर्दनाक घटना, 15 से अधिक आवारा कुत्तों को पकड़ा गया

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में आवारा कुत्तों के हमले में एक मासूम की मौत के बाद पूरे इलाके में शोक और आक्रोश का माहौल है। घटना के बाद नगर निगम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए प्रभावित क्षेत्र में अभियान चलाकर 15 से अधिक आवारा कुत्तों को पकड़ लिया।

कुत्तों के झुंड ने किया हमला

जानकारी के अनुसार, रथयात्रा की शाम दादर खुर्द निवासी किशोर पटेल के मासूम बेटे पर आवारा कुत्तों के झुंड ने हमला कर दिया। हमले में बच्चे के शरीर पर कई गंभीर चोटें आईं। परिजनों और स्थानीय लोगों ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

घटना के बाद निगम की कार्रवाई

घटना की सूचना मिलते ही नगर निगम और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। रेस्क्यू अभियान चलाकर दादर खुर्द क्षेत्र से 15 से अधिक आवारा कुत्तों को पकड़कर सुरक्षित स्थान पर भेजा गया। साथ ही इलाके में निगरानी बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं।

परिवार को एक लाख रुपये की सहायता

नगर निगम की महापौर संजू देवी राजपूत और आयुक्त आशुतोष पांडेय ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त की। निगम आयुक्त ने बताया कि मानवीय आधार पर परिवार को एक लाख रुपये की अनुग्रह सहायता प्रदान की जाएगी।

स्थायी समाधान की उठी मांग

स्थानीय लोगों का कहना है कि शहर में आवारा कुत्तों की संख्या लगातार बढ़ रही है, जिससे राहगीरों और खासकर बच्चों की सुरक्षा खतरे में है। नागरिकों ने नगर निगम से नियमित अभियान चलाने और ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए स्थायी एवं प्रभावी व्यवस्था करने की मांग की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here