
रायपुर । छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में सोमवार को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। गृह विभाग ने एएसपी और डीएसपी स्तर के 7 अधिकारियों के तबादले किए हैं। नई पदस्थापना में मुख्यमंत्री सुरक्षा, राजभवन सुरक्षा, वीआईपी सुरक्षा के साथ मैदानी पुलिसिंग से जुड़े पद भी शामिल हैं।
सचिन्द्र चौबे बने मुख्यमंत्री सुरक्षा के ASP
तबादला आदेश के अनुसार सचिन्द्र चौबे को पीटीएस मैनपाट से स्थानांतरित कर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, मुख्यमंत्री सुरक्षा, रायपुर की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
वहीं आलोक तिवारी को मुख्यमंत्री सुरक्षा से हटाकर सहायक सेनानी, 4वीं वाहिनी छसबल, माना रायपुर भेजा गया है।
राजभवन और VIP सुरक्षा में भी बदलाव
गिरीश कोरी को राजभवन सुरक्षा से स्थानांतरित कर सहायक सेनानी, वीआईपी सुरक्षा वाहिनी, माना रायपुर की जिम्मेदारी दी गई है।
इसी तरह दिनेश सिंह को मुख्यमंत्री सुरक्षा से हटाकर सहायक सेनानी, राजभवन सुरक्षा, रायपुर पदस्थ किया गया है।
नीलकिशोर अवस्थी को भी राजभवन सुरक्षा से स्थानांतरित कर सहायक सेनानी, वीआईपी सुरक्षा वाहिनी, माना रायपुर भेजा गया है।
भाटापारा और बिलासपुर में भी नई पदस्थापना
मैदानी पुलिसिंग में मयंक रणसिंह को SIA नवा रायपुर से स्थानांतरित कर SDOP भाटापारा बनाया गया है।
वहीं तारेश साहू का भाटापारा से तबादला कर उन्हें SDOP, जिला बिलासपुर की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
इस फेरबदल के जरिए सुरक्षा व्यवस्था और मैदानी पुलिसिंग में नई पदस्थापनाएं की गई हैं।

















