पुलिस कंट्रोल रूम में स्वास्थ्य परीक्षण शिविर, 55 पुलिसकर्मियों की हुई जांच

0
3

राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ के गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित किया गया। यह शिविर पुलिस कंट्रोल रूम परिसर में लगाया गया।

शिविर में पुलिस विभाग के 55 अधिकारियों और कर्मचारियों के स्वास्थ्य की जांच की गई। इस दौरान डॉक्टरों की टीम ने ब्लड प्रेशर, शुगर, वजन और सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण सहित विभिन्न जांचें कीं तथा स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक परामर्श भी दिए।

इस पहल का उद्देश्य पुलिसकर्मियों के स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना और नियमित स्वास्थ्य जांच के महत्व को रेखांकित करना रहा। अधिकारियों ने कहा कि बेहतर स्वास्थ्य से कार्यक्षमता और सेवा गुणवत्ता में भी सकारात्मक सुधार आता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here