प्लॉट बेचने के नाम पर 8 लाख की ठगी, पति-पत्नी गिरफ्तार

0
3

दुर्ग प्लॉट बेचने का झांसा देकर 8 लाख रुपये की ठगी करने वाले पति-पत्नी को पुलगांव पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है। आरोप है कि दोनों ने रकम लेने के बावजूद जमीन की रजिस्ट्री नहीं कराई और बाद में वही प्लॉट किसी अन्य व्यक्ति के नाम कर दिया।

प्लॉट का सौदा कर लिए लाखों रुपये

ग्रामीण पुलिस अधीक्षक मणि शंकर चंद्रा ने बताया कि आर्य नगर, कोहका भिलाई निवासी संतोषी मेश्राम ने नेहा देशमुख और उसके पति नोकेश देशमुख से 1240 वर्गफीट प्लॉट का सौदा 5.50 लाख रुपये में किया था। पीड़िता ने ऑनलाइन और नकद मिलाकर 5.20 लाख रुपये का भुगतान किया।

उधार के नाम पर भी वसूले 2.80 लाख रुपये

पुलिस के अनुसार, बाद में आरोपियों ने आर्थिक जरूरत का हवाला देकर उधार के नाम पर पीड़िता की मां के खाते से 2.80 लाख रुपये और ले लिए। इस तरह दोनों ने कुल 8 लाख रुपये लेने के बावजूद जमीन की रजिस्ट्री नहीं कराई।

भूंइया ऐप से खुली ठगी की पोल

पीड़िता ने जब भूंइया ऐप पर जमीन की जानकारी जांची, तो पता चला कि संबंधित प्लॉट पहले ही थनोद निवासी मनीषा देवांगन के नाम पंजीकृत किया जा चुका है।

अन्य लोगों से भी धोखाधड़ी का आरोप

पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि आरोपियों ने दीपक कुमार चौबे, दुर्गा शर्मा और दिनेश कुमार पांडे सहित अन्य लोगों से भी प्लॉट बेचने के नाम पर बयाना राशि लेकर कथित रूप से धोखाधड़ी की है।

दोनों आरोपी न्यायिक अभिरक्षा में

शिकायत के आधार पर पुलगांव पुलिस ने मामला दर्ज कर नेहा देशमुख और नोकेश देशमुख को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here