बालोद में युवती पर एसिड अटैक, दो आरोपी गिरफ्तार

0
9
Nby

बालोद जिले की सिंचाई कॉलोनी में लाइब्रेरी से घर लौट रही युवती पर एसिड फेंकने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। हमले में युवती गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसके बाद उसे पहले जिला अस्पताल ले जाया गया और हालत गंभीर होने पर बेहतर इलाज के लिए रायपुर रेफर किया गया।

मिली जानकारी के अनुसार, युवती लाइब्रेरी से अपने घर लौट रही थी। इसी दौरान एक व्यक्ति ने उस पर एसिड फेंक दिया और मौके से फरार हो गया। हमले के बाद युवती गंभीर रूप से घायल हो गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल उसे बालोद के जिला अस्पताल पहुंचाया।

CCTV फुटेज से आरोपियों तक पहुंची पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। शहर के अलग-अलग स्थानों पर लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली गई। फुटेज के आधार पर पुलिस को घटना में दो लोगों के शामिल होने की जानकारी मिली।

पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस हमले के पीछे की वजह और घटना में दोनों आरोपियों की भूमिका की जांच कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here