भारत ने एशिया-पैसिफिक डेफ चैंपियनशिप में जीता गोल्ड

0
12
Nby

नई दिल्ली। मलेशिया के पेनांग में आयोजित एशिया-पैसिफिक डेफ मल्टी-स्पोर्ट चैंपियनशिप में भारतीय डेफ टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया। भारत ने फाइनल में जापान को 3-2 से हराकर प्रतियोगिता का अपना पहला गोल्ड मेडल जीता।

इससे पहले भारतीय टीम ने सेमीफाइनल में इंडोनेशिया को 3-0 से हराकर फाइनल में जगह बनाई थी। भारत ने कजाकिस्तान और मेजबान मलेशिया को मात देकर सेमीफाइनल का टिकट हासिल किया था।

जापान के खिलाफ फाइनल में भारतीय खिलाड़ियों ने शानदार खेल दिखाया और कड़े मुकाबले में 3-2 से जीत दर्ज कर देश के लिए ऐतिहासिक स्वर्ण पदक हासिल किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here