
भोपाल में पाइप्ड नेचुरल गैस (PNG) की सुविधा मिलने के बाद ही संबंधित उपभोक्ताओं की LPG सप्लाई बंद की जाएगी। प्रशासन ने यह व्यवस्था इसलिए तय की है, ताकि PNG कनेक्शन मिलने से पहले किसी उपभोक्ता को गैस आपूर्ति की समस्या का सामना न करना पड़े।
जिले की चार सोसायटियों में PNG सुविधा शुरू होने के बाद उन्हें LPG फ्री घोषित किया गया है। PNG वाले क्षेत्रों में LPG सप्लाई बंद करने से पहले उपभोक्ताओं को 90 दिन का नोटिस देना अनिवार्य होगा।
88 प्रतिशत उपभोक्ताओं की ई-केवाईसी पूरी
भोपाल में अब तक करीब 88 प्रतिशत LPG उपभोक्ता ई-केवाईसी करा चुके हैं। वहीं, जिन उपभोक्ताओं ने अभी तक ई-केवाईसी नहीं कराई है, उनकी गैस रिफिल बुकिंग फिलहाल बंद है।
प्रशासन का कहना है कि PNG कनेक्शन और LPG सप्लाई बंद करने की प्रक्रिया में उपभोक्ताओं की सुविधा को प्राथमिकता दी जाएगी। PNG कनेक्शन उपलब्ध होने के बाद ही LPG सप्लाई बंद करने की कार्रवाई की जाएगी।
















