मुंबई पुलिस ने बिना अनुमति प्रदर्शन पर CJP आयोजकों समेत 500 के खिलाफ FIR

0
13

मुंबई पुलिस ने शिवाजी पार्क में बिना अनुमति प्रदर्शन आयोजित करने के मामले में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के आयोजकों और करीब 400-500 अज्ञात प्रदर्शनकारियों के खिलाफ FIR दर्ज की है। यह प्रदर्शन ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर किया गया था।

पुलिस के अनुसार, प्रदर्शन के लिए पहले अनुमति नहीं दी गई थी और आयोजकों को किसी अन्य स्थान पर कार्यक्रम करने की सलाह दी गई थी। इसके बावजूद शिवाजी पार्क में प्रदर्शन किया गया।

मामले में BNS की धारा 189(2), 223 और महाराष्ट्र पुलिस एक्ट की धारा 37(1), 37(3) और 135 के तहत कार्रवाई की गई है।

पुलिस ने अनुमति नहीं देने के पीछे ट्रैफिक, शोर और लोगों की आवाजाही से जुड़ी चिंताओं का हवाला दिया था।

वहीं, दिल्ली में 2 अक्टूबर के अलग-अलग प्रदर्शनों को लेकर तीन FIR दर्ज की गई हैं। पुलिस के मुताबिक, ये मामले निषेधाज्ञा के कथित उल्लंघन से जुड़े हैं और BNS की धारा 223 के तहत कार्रवाई की गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here