मुराद पूरी कराने का झांसा देकर नाबालिग से अश्लील हरकत, फर्जी बाबा गिरफ्तार

0
15

रायपुर में 17 वर्षीय किशोर से कथित तौर पर कराई आपत्तिजनक हरकत, पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज

 राजधानी रायपुर के आजाद चौक थाना क्षेत्र में मुराद पूरी कराने का झांसा देकर एक 17 वर्षीय किशोर के साथ कथित अश्लील हरकत करने का मामला सामने आया है। शिकायत के बाद पुलिस ने खुद को बाबा बताने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ पॉक्सो एक्ट और भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।

मुराद पूरी करने के बहाने कमरे में बुलाया

पुलिस के अनुसार, पीड़ित 15 जून को ईदगाहभाठा स्थित एक घर में अपनी मुराद पूरी कराने के लिए बाबा मुस्तकीम के पास गया था। आरोप है कि कमरे में प्रवेश करते ही दरवाजा बंद कर दिया गया और आरोपी ने धार्मिक अनुष्ठान के नाम पर किशोर से आपत्तिजनक हरकतें कराईं।

घटना के बाद दर्ज कराई शिकायत

पीड़ित ने बताया कि घटना के बाद वह खुद को अपमानित महसूस करने लगा। इसके बाद उसने परिजनों के साथ आजाद चौक थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ BNS की धारा 127(2) तथा पॉक्सो एक्ट की धारा 11 (2) के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू की।

पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर आजाद चौक थाना पुलिस ने जांच के दौरान आरोपी मुस्तकीम बेग (40) को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी खैरागढ़ जिले के खैरा नवापारा का निवासी है। पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here