वक्फ बोर्ड अध्यक्ष डॉ. सलीम राज ने UCC समिति सदस्यों से की सौजन्य मुलाकात

0
8

रायपुरराजधानी के न्यू सर्किट हाउस में छत्तीसगढ़ राज्य वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सलीम राज ने समान नागरिक संहिता (UCC) समिति के सदस्यों से मुलाकात की।

सरल भाषा में UCC पर पुस्तक प्रकाशित करने का सुझाव

मुलाकात के दौरान डॉ. सलीम राज ने UCC के प्रावधानों और विभिन्न पहलुओं को आम नागरिकों के लिए सरल भाषा में समझाने वाली पुस्तक प्रकाशित करने का सुझाव समिति के सामने रखा। उनका कहना था कि इससे राज्य के लोगों को समान नागरिक संहिता को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी।

नागरिकों से सुझाव मांगे

UCC समिति के सदस्यों ने प्रबुद्ध नागरिकों, सामाजिक संगठनों और आम जनता से UCC के ड्राफ्ट को लेकर अपने सुझाव साझा करने की अपील की है।

नागरिक अपने सुझाव इन माध्यमों से भेज सकते हैं:

ई-मेल: ucc-chhattisgarh@cg.gov.in

ऑनलाइन पोर्टल: https://ucc.cgstate.gov.in/

डाक/व्यक्तिगत रूप से:
कार्यालय, समान नागरिक संहिता (UCC) समिति
कमरा नंबर 202, न्यू सर्किट हाउस,
सिविल लाइन्स, रायपुर, छत्तीसगढ़ – 492001

नागरिक स्पीड पोस्ट, साधारण डाक या स्वयं उपस्थित होकर लिखित सुझाव/ज्ञापन भी जमा कर सकते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here