एडलवाइस लाइफ़ इंश्योरेंस ने शिक्षकों को किया सम्मानित

0
124

रायपुर । एडलवाइस लाइफ़ इंश्योरेंस कंपनी रायपुर ने शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले शिक्षकों को सम्मानित किया। इसी क्रम में कंपनी की टीम ने शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, मांडर पहुंचकर गुरुजनों को अंगवस्त्र, श्रीफल और सम्मान पत्र भेंट कर उनका सम्मान किया।

इस अवसर पर शाखा प्रबंधक प्रदीप मिश्रा ने अपने उद्बोधन में कहा कि देश की भावी पीढ़ी को शिक्षित करने के महाअभियान में शिक्षक अनेक जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हुए एक आल राउंडर की भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि शिक्षकों का सम्मान करके हम स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं।

✦
✧
✦
🪔 FESTIVE GREETINGS 🪔
Alok Pandey Festival Greetings
✨ दीपावली एवं सभी पर्वों की हार्दिक शुभकामनाएँ ✨
✺

विद्यालय की प्राचार्या जेस्सी कुरियन ने इस आयोजन के लिए एडलवाइस लाइफ़ इंश्योरेंस कंपनी का आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम में कंपनी की सीनियर डेवलपमेंट मैनेजर प्रीति निगम, पर्सनल फाइनेंशियल एडवाइजर अभिषेक नायक, योगेश साहू सहित विद्यालय का पूरा स्टाफ उपस्थित रहा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here