रायपुर । छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस में बड़ा फेरबदल होने के आसार हैं। संगठन से निष्क्रिय जिला अध्यक्षों की छुट्टी हो सकती है। यह संकेत युवक कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी अमित सिंह पठानिया ने बुधवार को रायपुर में हुई बैठक के दौरान दिए। सूत्रों का कहना है कि दीपावली से पहले नई बॉडी का गठन कर दिया जाएगा।
प्रभारी अमित सिंह पठानिया इन दिनों राज्य के दौरे पर हैं और लगातार विभिन्न जिलों में पदाधिकारियों की बैठकें कर रहे हैं। रायपुर शहर जिला युवा कांग्रेस की बैठक में उन्होंने कई अहम मुद्दों पर चर्चा की।

बैठक में संगठन को सक्रिय बनाने, नई बॉडी के गठन, आगामी दिनों में वोट चोरी और रोजगार जैसे मुद्दों पर प्रदेश स्तरीय अभियान चलाने को लेकर रणनीति तैयार की गई।
पठानिया ने स्पष्ट किया कि जो जिला अध्यक्ष संगठन में सक्रिय नहीं हैं, उन्हें बदलने से पीछे नहीं हटा जाएगा। इससे साफ है कि जल्द ही छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस की तस्वीर बदल सकती है।
























