राष्ट्रीय डाक सप्ताह 6 से 10 अक्टूबर तक

0
24

रायपुर । भारतीय डाक विभाग प्रतिवर्ष राष्ट्रीय डाक सप्ताह मनाता है, जिसकी शुरुआत 1874 में यूनिवर्सल पोस्टल यूनियन (UPU) की स्थापना की वर्षगांठ पर विश्व डाक दिवस (09 अक्टूबर) से होती है। विश्व डाक दिवस का उद्देश्य नागरिकों और संस्थानों में डाक की भूमिका के साथ-साथ वैश्विक, सामाजिक और आर्थिक विकास में डाक की भूमिका के बारे में जागरूकता पैदा करना है। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ डाक परिमंडल के सभी संभागीय कार्यालयों में प्रतिदिन विषयवार कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। राष्ट्रीय डाक सप्ताह के दौरान आयोजित निम्नलिखित कार्यक्रमों में ग्राहकों को डाक विभाग की सभी सेवाओं की जानकारी भी दी जाएगी। इस वर्ष का विश्व डाक दिवस का थीम है “#POSTFORPEOPLE LOCAL SERVICE. GLOBAL REACH”।

क्रमांक | दिनांक | दिन | विवरण

1 | 06-10-2025 | सोमवार | टेक्नोलॉजी दिवस (डाक सप्ताह का प्रारंभ)

2 | 07-10-2025 | मंगलवार | वित्तीय समावेशन दिवस

3 | 08-10-2025 | बुधवार | फिलाटेली (डाक टिकट संग्रहण) एवं नागरिक केंद्रित सेवा दिवस

4 | 09-10-2025 | गुरुवार | विश्व डाक दिवस

5 | 10-10-2025 | शुक्रवार | ग्राहक दिवस

*टेक्नोलॉजी दिवस 6 अक्टूबर को टेक्नोलॉजी दिवस पर संभागीय कार्यालयों एवं प्रधान डाकघर स्तर पर डाक विभाग में प्रयुक्त टेक्नोलॉजी संबंधी Quiz प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।

वित्तीय समावेशन दिवस 7-10 अक्टूबर को वित्तीय समावेशन दिवस के अवसर पर उपसंभाग स्तर पर डाक जीवन बीमा/ग्रामीण डाक जीवन बीमा के मेलों एवं डाक चौपाल का आयोजन किया जाएगा, जिसमें सुकन्या समृद्धि सहित विभिन्न बचत योजनाओं की जानकारी दी जाएगी।

फिलाटेली (डाक टिकट संग्रहण) एवं नागरिक केंद्रित सेवा दिवस* 8 अक्टूबर को नागरिक केंद्रित सेवा के अंतर्गत प्रत्येक संभाग के अधीन उपसंभाग में विद्यार्थियों हेतु दो स्कूलों में आधार कैंप का आयोजन किया जाएगा। फिलाटेली दिवस के अवसर पर स्कूलों में ढाई आखर के संबंध में वर्कशॉप का आयोजन किया जाएगा, जिसमें “डिजिटल युग में पत्र लेखन के महत्व” को समझाया जाएगा। ढाई आखर पत्र लेखन प्रतियोगिता, जिसका विषय “Letter to My Role Model” है, के बारे में स्कूलों में प्रचार-प्रसार किया जाएगा। फिलाटेली (डाक टिकट संग्रहण) खाता खोलने हेतु ग्राहकों में प्रचार-प्रसार करके अधिक से अधिक खाते खोले जाने का प्रयास किया जाएगा। फिलाटेली प्रश्नोत्तरी, प्रतियोगिताएं, Quiz, फिलाटेली सेमिनार और वर्कशॉप का आयोजन किया जाएगा।

विश्व डाक दिवस :9 अक्टूबर को विश्व डाक दिवस के उपलक्ष्य में सभी प्रमुख कार्यालयों में बैनर/पोस्टर इत्यादि का प्रदर्शन किया जा रहा है। इस अवसर पर “POST FOR PEOPLE LOCAL SERVICE. GLOBAL REACH” के तहत रैली निकाली जाएगी, साथ ही “एक पेड़ मां के नाम” पहल के लिए वृक्षारोपण समारोह का आयोजन किया जाएगा। इसके अलावा संभागों में पोस्टाथन का आयोजन किया जाएगा।

ग्राहक दिवस 10 अक्टूबर को सभी प्रधान डाकघरों में ग्राहक मिलन समारोह का आयोजन किया जाएगा। इस दिन समाज के आर्थिक रूप से पिछड़े नागरिकों को अधिक से अधिक बचत एवं बीमा योजनाओं का लाभ लेने के लिए जागरूक किया जाएगा। इस हेतु राज्य सरकार के विभिन्न विभागों के साथ मिलकर विशेष सत्र का आयोजन किया जाएगा। राष्ट्रीय डाक सप्ताह के उत्सव के माध्यम से डाक विभाग अपनी सभी नवीनतम सेवाओं को जनता के बीच ले जाने का प्रयास कर रहा है। सभी संभागों में ग्राहक मिलन सम्मेलन के आयोजन से डाक विभाग अपनी सुविधाओं के सुधार हेतु आवश्यक सुझाव भी प्राप्त करेगा।

0Shares

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here